khabarilaal news desk

वाराणसी। कैम्पस प्लेसमेन्ट सेल, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा विश्वविद्यालय के बिजनेस, वाणिज्य एवं कम्प्यूटर विभाग के स्नातक तथा स्नातकोत्तर वर्ग के विद्यार्थियों के प्लेसमेन्ट हेतु कैम्पस प्लेसमेन्ट सेल द्वारा और हाइक एजुकेशन एन एड-टेक कम्पनी, नई दिल्ली के सहयोग से मंगलवार को कैम्पस साक्षात्कार का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय कैम्पस प्लेसमेन्ट सेल की समन्वयक/निदेशक प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर स्थित बौद्ध भवन के पं. दीन दयाल उपाध्याय शोधपीठ में आयोजित कैम्पस साक्षात्कार में प्रतिभागिता हेतु विश्वविद्यालय के 184 विद्याथियों ने गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना पंजीकरण कराया।

हाइक एजुकेशन एन एड-टेक कम्पनी के प्रतिनिधियों  द्वारा प्रतिभागी अभ्यर्थियों के साथ प्री-प्लेसमेन्ट की गयी टाक

हाइक एजुकेशन एन एड-टेक कम्पनी के प्रतिनिधियों तुषार एवं प्रियांशी सराफ, एचआर एंड कैंपस स्पेशलिस्ट द्वारा प्रतिभागी अभ्यर्थियों के साथ प्री-प्लेसमेन्ट टाक की गयी, जिसमे प्रस्तावित पद- बिजनेस डेवेलप मैनेजर के कार्यक्षेत्र, प्रशिक्षण एवं वेतन-भत्ते आदि की विस्तृत जानकारी दी गयी। इसके बाद कम्पनी द्वारा अभ्यर्थियों के ग्रुप डिस्कशन और व्यक्तिगत साक्षात्कार लिया गया।

कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने कम्पनी प्रतिनिधियों को दिया साधुवाद

चयन प्रक्रिया में सफल अभ्यर्थियों के वर्चुवल इन्टरव्यू के उपरान्त चयनित विद्यार्थियों को कम्पनी द्वारा जॉब ऑफर लेटर प्रदान किया जायेगा। इस दौरान डॉ. अभिषेक कुमार सिंह, मदन लाल आदि उपस्थित रहे। साक्षात्कार प्रक्रिया प्रारम्भ होने के पहले शिष्टाचार भेट के दौरान कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने कम्पनी प्रतिनिधियों को साधुवाद देते हुए विद्यार्थियों के सफल भविष्य की कामना की।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

10 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Photo Gallery