khabarilaal news desk

वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ मुख्य परिसर, गंगापुर, एन.टी.पी.सी. एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में 09 व 10 जून को आयोजित परीक्षा उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा के कारण उक्त तिथि की सभी परीक्षाएं स्थगित की गई थी, जिसकी नई तिथि मंगलवार को जारी की गई।

09 जून की परीक्षा 15 को एवं 10 जून की परीक्षा 17 जून को

परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि 09 जून की परीक्षा 15 को एवं 10 जून की परीक्षा 17 जून को आयोजित है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि उक्त परीक्षाएं पूर्व निर्धारित केन्द्रों पर मध्याह्न 12 बजे से आयोजित होगी, जिन प्रश्नपत्रों हेतु समय 02 घण्टे निर्धारित है वे परीक्षाएं 12 से 02 बजे तक और जिन प्रश्नपत्रों हेतु समय 03 घण्टे निर्धारित है वे परीक्षाएं 12 से 03 बजे तक होंगी। वहीं, बी.ए. एल.एल.बी. अष्टम सेमेस्टर एवं एल.एल.एम. चतुर्थ सेमेस्टर की 10 जून को होने वाली परीक्षा अब 15 जून को पूर्वाह्न 10 बजे से 01 बजे तक होगी।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

8 + 10 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!