khabarilaal news desk

वाराणसी --इंग्लिशलाइन कैन्ट वाराणसी स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी भवन में मंगलवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित संगठन का राज्य स्तरीय चिंतन संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन संघ के प्रदेश महामंत्री प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में  किया गया।

अतिथियों ने अपने व्यक्त किये विचार

इस संगोष्ठी में गोंडा से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम अचल आचार्य, विनोद आर्य मंडल प्रभारी देवी पाटन, शिवपूजन सिंह, सनत कुमार सिंह, संतोष कुमार राय, कृपाल कुमार पाण्डेय, हरिकेश दुबे, विद्याधर त्रिपाठी, योगेंद्र शुक्ला, माया गुप्ता, बिनी धवन आदि अतिथियों ने अपने विचार व्यक्त किये। संगोष्ठी में वक्ताओं द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के भवन हेतु पांच विश्व जमीन व भवन की मांग की गई।

स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के परिवारीजन राजनेताओं से संपर्क कर अपने संगठन के उद्देश्य से कराएंगे अवगत

इसके साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को सभी विभागों में  नौकरी देने, आश्रितों को कार्ड देने, मुफ्त यात्रा सुविधा देने आदि की मांग किया गया।यह भी निर्णय लिया गया कि राष्ट्र के उत्थान व सामाजिक सुचिता कायम रखने हेतु स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के परिवारीजन राजनेताओं से संपर्क कर अपने संगठन के उद्देश्य से अवगत कराएंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित लोग 

इस कार्यक्रम में उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों , उनके आश्रितों व मीडिया बन्धुओं को माल्यार्पण, अंगवस्त्रम व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम का संचालन कृपाल पाण्डेय ने किया।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

6 + 10 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!