Khabarilaal News Desk :

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

शिकायतों का निस्तारण हो सर्वोच्च प्राथमिकता

जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनशिकायतों का निस्तारण सभी अधिकारियों की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी निर्धारित जनता दर्शन अवधि में अपने कार्यालयों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।

संवेदनशीलता के साथ करें कार्य

जिलाधिकारी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर बड़ी उम्मीद के साथ सरकारी कार्यालयों तक पहुंचता है। ऐसे में अधिकारियों का दायित्व है कि वे संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ शिकायतों का निस्तारण करें तथा आमजन का विश्वास अर्जित करें।

उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में वास्तविकता और पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए। जिन मामलों में जांच की आवश्यकता हो, उनमें शीघ्र जांच पूरी कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

एक-एक फरियादी से मिले डीएम

जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी स्वयं एक-एक फरियादी से रूबरू हुए और उनकी समस्याओं की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग सहित सभी विभागों के अधिकारी पूरी संवेदनशीलता और मनोयोग के साथ कार्य करें तथा जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की ढिलाई न बरतें।

आमजन को त्वरित राहत देना प्रशासन की प्राथमिकता

जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने स्पष्ट कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित न्याय और राहत उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभागीय अधिकारियों को जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा।

DESK REPORTER – CHANDAN KUMAR

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

10 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!