Khabarilaal news desk 

वाराणसी । गैर इरादतन हत्या और साक्ष्य मिटाने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए कपसेठी पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने दुर्घटना में घायल महिला को अस्पताल ले जाने के बजाय गंगा नदी में फेंककर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की थी।

इस तरह से हुआ मामले का खुलासा 

लोहराड़िह गांव निवासी अभिषेक शुक्ला ने अपनी माता हेमा शुक्ला के 13 अप्रैल से लापता होने की तहरीर पुलिस को दी थी। परिजनों द्वारा खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि उसी दिन भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के लच्छापुर के पास एक ऑटो पलटने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई थी।इसी बीच 17 अप्रैल को रामनगर थाना क्षेत्र में गंगा नदी से एक अज्ञात महिला का शव मिला, जिसकी पहचान बाद में हेमा शुक्ला के रूप में हुई।

स्थानीय पुलिस की जांच में हुआ मामले खुलासा

कपसेठी पुलिस ने गुमशुदगी को गंभीरता से लेते हुए धारा 105/238 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी रामनरेश बिंद (निवासी कपसेठी) का नाम सामने आया।रविवार सुबह पुलिस ने आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की गिरफ्त में आने के आरोपी ने कबूला अपना जुर्म

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे की हालत में ऑटो चला रहा था, जिससे लच्छापुर के पास वाहन पलट गया और हेमा शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गईं।डर के कारण वह उन्हें अस्पताल ले जाने के बजाय कछवां मार्ग से भटौली घाट गंगा पुल पर ले गया और घायल अवस्था में ही गंगा नदी में फेंककर फरार हो गया।

कागजी प्रक्रिया पुरी करने के बाद आरोपी को भेजा गया जेल

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

Reporter- Ravindra Mishra

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

8 + 7 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!