Khabarilaal News Desk :
पिंडरा/वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के विकास में लगातार 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ग्राम सभा चारो स्थित मां कर्णेश्वरी देवी मंदिर प्रांगण में पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने मंदिर परिसर की स्वच्छता कर विशेष हवन-पूजन किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की।
मंदिर परिसर में चला स्वच्छता अभियान
कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर की साफ-सफाई से हुई। विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने स्वयं स्वच्छता अभियान में भाग लेते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कर देश की उन्नति एवं प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की गई।
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
इस अवसर पर विधायक ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है तथा वृक्षारोपण भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान है।
अस्पताल में किया फल वितरण
कार्यक्रम के दूसरे चरण में विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने बसनी स्थित पूनम हॉस्पिटल पहुंचकर मरीजों के बीच फल वितरण किया। उन्होंने मरीजों का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
भारत विश्वपटल पर आगे बढ़ रहा है : विधायक
विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की योजनाएं समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रही हैं और भारत लगातार विश्व मंच पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।
बड़ी संख्या में मौजूद रहे कार्यकर्ता
कार्यक्रम में सत्येंद्र सिंह, पवन सिंह, जय प्रकाश दुबे, ओ.पी. पटेल, फौजदार शर्मा, डॉ. प्रमोद उपाध्याय, सुनील दत्त वर्मा, बसंत उपाध्यक्ष, अशोक गौतम, आशीष प्रकाश सिंह, झगड़ू मिश्रा, शैलेश मिश्रा, नवीन सिंह पिंटू, अवधेश सिंह गुल्लू, संदीप राय, अरबिंद मिश्रा, सर्मेश सिंह, सुनील सिंह, संजय पाण्डेय, राजन सिंह, महेश सिंह, शिवरतन गिरी, अभिषेक राजपूत, अतुल रावत बेलवां सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Comments (0)