Khabarilaal News Desk :

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 4399 दिनों के ऐतिहासिक कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार शाम संसदीय जनसंपर्क कार्यालय में विशेष हवन-पूजन एवं सफाई कर्मियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा राष्ट्र की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना की गई।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ हवन-पूजन

कार्यक्रम का नेतृत्व संसदीय जनसंपर्क कार्यालय प्रभारी शिवशरण पाठक ने किया, जबकि वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नंद जी पाण्डेय यजमान के रूप में उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित हवन-पूजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए राष्ट्रहित में विशेष प्रार्थना की गई।

सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

इस अवसर पर समाज में स्वच्छता के प्रति योगदान देने वाले सफाई कर्मियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान को जन आंदोलन बनाने में सफाई कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और उनका सम्मान समाज का सम्मान है।

मोदी सरकार की उपलब्धियों पर हुई चर्चा

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी कार्यों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

उन्होंने डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत मिशन, आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया, गरीब कल्याण योजनाओं, महिला सशक्तिकरण, नई शिक्षा नीति तथा काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं को देश के विकास की महत्वपूर्ण उपलब्धियां बताया।

विकसित भारत के संकल्प को किया दोहराया

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान देने का संकल्प लिया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ. नंद जी पाण्डेय, निर्मला पटेल, शिवांग दुबे, विनीत सिंह, रविंद्र सिंह, अशोक मिश्रा, जगन्नाथ ओझा, अजय प्रताप सिंह, विनोद राजभर, गौरव पाण्डेय, कपिल त्रिपाठी, शुष्मिता सेठ, सीमा यादव, पवन शर्मा, सुमित मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, विजय वर्मा, राधेश्याम, अनूप यादव, शशि सोनकर, स्वास्तिक श्रीवास्तव, रवि पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय निवासी उपस्थित रहे।

DESK REPORTER – CHANDAN KUMAR

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

9 + 4 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!