Khabarilaal News Desk :

वाराणसी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 की धारा 22-बी के अंतर्गत गठित स्थायी लोक अदालत में रिक्त दो सदस्य पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

अनुभवी अधिकारियों को मिलेगा अवसर

जारी सूचना के अनुसार केंद्र सरकार, राज्य सरकार अथवा उनके उपक्रमों में वरिष्ठ स्तर पर कार्य कर चुके ऐसे अधिकारी आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें जनोपयोगी सेवाओं का पर्याप्त अनुभव हो।

इन सेवाओं में यातायात, डाक-तार एवं टेलीफोन, विद्युत, प्रकाश, जलापूर्ति, लोक सफाई, सार्वजनिक स्वच्छता, अस्पताल एवं औषधालय, बीमा, शिक्षा एवं शैक्षणिक संस्थान, आवास तथा भू-संपदा सेवाएं शामिल हैं।

6 जुलाई तक जमा होंगे आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी अपना संपूर्ण विवरण सहित आवेदन पत्र 6 जून 2026 से 6 जुलाई 2026 तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दीवानी न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

आवेदन जमा करने का समय

  • 06 जून 2026 से 30 जून 2026 तक
    प्रातः 7:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

  • 01 जुलाई 2026 से 06 जुलाई 2026 तक
    प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक

वेबसाइट पर उपलब्ध है पूरी जानकारी

प्राधिकरण ने बताया कि नियुक्ति से संबंधित विस्तृत जानकारी विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम-1987 तथा स्थायी लोक अदालत नियमावली-2003 में उपलब्ध है।

इच्छुक अभ्यर्थी जिला न्यायालय वाराणसी की आधिकारिक वेबसाइट Varanasi District Court Website पर भी आवेदन प्रक्रिया एवं पात्रता संबंधी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जनोपयोगी सेवाओं के विशेषज्ञों को मिलेगा मौका

स्थायी लोक अदालत में नियुक्त होने वाले सदस्य जनोपयोगी सेवाओं से जुड़े मामलों के वैकल्पिक विवाद निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पात्र एवं अनुभवी अधिकारियों से समयबद्ध आवेदन करने की अपील की है।

DESK REPORTER – CHANDAN KUMAR

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

2 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!