रिर्पोट : ओमकार

वाराणसी। चोलापुर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) चोलापुर में एक्स-रे कराने के बहाने महिला से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी अस्पताल में एक्स-रे से संबंधित कार्य करता था। 

चोलापुर पुलिस के अनुसार, जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान के तहत पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर( CHC)सीएचसी चोलापुर परिसर से आरोपी शत्रुधन मिश्रा (57) पुत्र स्व. राम भरोसे मिश्रा निवासी ग्राम दुम्रौना, पोस्ट बेल्हीखास, थाना कटैया, जनपद गोपालगंज (बिहार) को गिरफ्तार किया गया। 

बताते चले कि 6 मार्च को पीड़िता ने थाना चोलापुर में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सीएचसी चोलापुर में एक्स-रे कराने के दौरान आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पहले भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(2) व 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया था।

विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर मामले में धारा 64(2)(e) व 76 बीएनएस की भी बढ़ोत्तरी की गई। पुलिस ने आरोपी को सीएचसी परिसर से गिरफ्तार करने के बाद कानुनी प्रक्रिया पुरी की। इस संबंध में थाना चोलापुर पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेजा जा रहा है। मामले की विवेचना महिला उपनिरीक्षक संध्या जायसवाल कर रही हैं।गिरफ्तारी करने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक संध्या जायसवाल, कांस्टेबल मनोज कुमार व कांस्टेबल विवेक कुमार सिंह शामिल रहें।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

9 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!