Khabarilaal News Desk

बाबतपुर/वाराणसी। कोलकाता में खराब मौसम के कारण बुधवार को स्पाइसजेट की एक उड़ान को वाराणसी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर डायवर्ट करना पड़ा। विमान को सुरक्षित रूप से बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया, जहां यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।

बागडोगरा से कोलकाता जा रही थी उड़ान

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या एसजी-905 बागडोगरा से कोलकाता जा रही थी। कोलकाता एयरपोर्ट पर मौसम खराब होने के कारण विमान को वाराणसी एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया।

विमान शाम 5:18 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से उतरा और निर्धारित स्थान पर पार्क किया गया।

विमान में थे 182 यात्री

फ्लाइट में 182 यात्री और 5 शिशु सवार थे। वहीं चालक दल में 2 पायलट और 4 केबिन क्रू सदस्य शामिल थे। एयरपोर्ट प्रशासन ने विमान के वाराणसी पहुंचने के बाद सभी आवश्यक सुरक्षा और सुविधा संबंधी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।

मौसम सामान्य होने पर भरी उड़ान

कोलकाता में मौसम की स्थिति सामान्य होने के बाद विमान को पुनः अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया। स्पाइसजेट की यह उड़ान शाम 7:05 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए उड़ान भर गई।

एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक विमान में सवार सभी यात्री एवं चालक दल के सदस्य पूर्ववत उसी विमान से कोलकाता रवाना हुए।

यात्रियों की सुरक्षा को दी गई प्राथमिकता

एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि डायवर्जन के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। मौसम संबंधी परिस्थितियों को देखते हुए सभी आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन किया गया।

DESK REPORTER – CHANDAN KUMAR

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

2 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!