khabarilaal news desk
वाराणसी :- भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के प्रथम काशी आगमन पर भारतीय जनता पार्टी ने उनके भव्य स्वागत की तैयारी की है।
बरेका में आयोजित विशाल महिला सम्मेलन में होंगे शामिल
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि भाजपा के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 28 अप्रैल को पूर्वान्ह लगभग 11 बजे बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर पहुचेंगे। जहाँ उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे से काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन करने जाएंगे। तत्पश्चात बरेका में आयोजित विशाल महिला सम्मेलन में शामिल होंगे।
एयरपोर्ट से काशी विश्वनाथ मंदिर के बीच में जगह-जगह होगा स्वागत
भाजपा क्षेत्र अध्यक्ष ने दिलीप पटेल ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत के लिए बाबतपुर हवाई अड्डे से लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर कें यात्रा मार्ग पर जगह जगह स्वागत होगा।
ढोल नगाडे संग पुष्प वर्षा के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का होगा स्वागत
इन स्वागत प्वाइंट पर भाजपा कार्यकर्ता ढोल नगाडे के साथ पुष्प वर्षा कर अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए बनाए गये प्रमुख स्थानों में बाबतपुर एयरपोर्ट, शिवपुर, अतुलानंद, पुलिस लाइन तिराहा, चौकाघाट, लहुराबीर, मैदागिन एवं काशी विश्वनाथ मंदिर प्रमुख है।

Comments (0)