Khabarilaal news desk 

वाराणसी। विश्व उच्च रक्तचाप दिवस के सप्ताहव्यापी कार्यक्रम के तहत गुरुवार को सिंधोरा थाना परिसर में पीएचसी पिंडरा के तत्वावधान में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

प्रभारी चि0अधि0 पिण्डरा डॉ संजीव द्विवेदी के निर्देश पर आयोजित जांच शिविर

प्रभारी चि0अधि0 पिण्डरा डॉ संजीव द्विवेदी के निर्देश पर आयोजित जांच शिविर में 45 पुलिसकर्मियों की शुगर व वीपी की जांच की गई। 

45 पुलिसकर्मियों की शुगर व वीपी की की गई जांच 

जांच के दौरान चार शुगर व तीन वीपी के मरीज पुलिस कर्मी पाए गए।मौसम व लोगो की सेहत को लेकर थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में सभी पुलिसकर्मियों की ब्लड प्रेशर और शुगर की जाँच की गयी। 

जांच के दौरान इन प्रमुख डॉक्टरों की रही उपस्थिति 

थाना परिसर में जांच के दौरान डॉ अनुपम सिंह,डॉ अफरोज खा, डॉ अनिल कुमार,डॉ रविन्द्र,डॉ दिनेश गुप्ता, सी एच ओ राहुल व एएनएम पूनम रही।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

7 + 2 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!