Khabarilaal news desk 

वाराणसी।फूलपुर थाना क्षेत्र के भरथरा (घमहापुर) में बीती रात अपने कारखाने से घर जा रहे 36 वर्षीय युवक मनीष सिंह के कार से महिला को धक्का लगने से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने पीट पीट कर हत्या कर दी। 

8 नामजद व 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पुलिस ने 8 नामजद व 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गांव को ऐतिहात के तौर पर कई थानों की फोर्स व पीएसी तैनात कर दी गई है।

लगभग रात्रि 10बजे के कार से घर लौट रहे थे मनीष 

बताते है कि भरथरा गांव निवासी मनीष सिंह पुत्र स्व0 गुलाब सिंह अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित दोना पत्तल के कारखाने से रात्रि 10बजे के लगभग कार से घर लौट रहे थे। गांव में जाते समय गांव की एक महिला बिंदु देवी पत्नी सुरेंद्र प्रजापति को कार से धक्का लग गया। जिसके कारण उसके पैर व शरीर के अन्य हिस्से में चोट आई। 

तु तु मैं मैं के बीच कुछ मनबढो ने शुरू कर दी उसकी पिटाई

ग्रामीण घटना के बाद मनीष को घेर लिया और तू तू मैं मैं के बीच कुछ मनबढो से उसकी पिटाई शुरू कर दी। कोई लाठी डंडे से तो कोई पास रखे ईट पत्थर से उसके ऊपर हमला कर दिया।

बसनी पीएससी से रेफर किया गया ट्रामा सेंटर बीएचयू 

घटना की जानकारी उसके घर पहुची तो परिजन मौके पर पहुंच गए और मरणासन्न अवस्था मे पहले पीएचसी बसनी ले गए, जहां गंभीरावस्था को देखते हुए बीएचयू ट्रामा सेंटर भेज दिया। जहाँ चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारी

वही घटना की सूचना पर एडीसीपी नृपेंद्र कुमार, कार्यवाहक एसीपी अंजनी रॉय,इंस्पेक्टर फूलपुर अतुल कुमार सिंह व बड़ागाँव प्रवीण कुमार सिंह मौके पर पहुचे। गाँव का मामला होने के साथ हत्या की घटना के चलते अन्य थानों के थाना प्रभारी के साथ पीएसी भी गांव में तैनात कर दी गई। 

आठ नामजद व 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया मुकदमा

पुलिस ने तहरीर के आधार पर 8 नामजद व 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या समेत अनेक धाराओ में मुकदमा दर्ज किया। वही घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को शिवपुर मर्चरी हाउस में ही रखवा दिया।

गांव में बढ़ता तनाव देख चप्पे चप्पे पर पुलिस की नजर

गांव में तनाव के स्थिति को देखते हुए फोर्स चप्पे चप्पे पर तैनात कर दी गई। वही हर आने जाने वालों पर पुलिस नजर रखने के साथ पूछताछ कर रही थी। गांव में बाहरी भीड़ न जुट पाए इसको लेकर पुलिस सक्रिय दिखी। वही घटना के बाद गांव में सन्नाटा दिखा। मृतक के घर पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। वही रिश्तेदारों व शुभचिन्तको की भीड़ रही।

मृतक के चाचा अरुण सिंह की तहरीर पर दर्ज किया गया मुकदमा

इंस्पेक्टर फूलपुर अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा अरुण कुमार सिंह के तहरीर पर 8 अज्ञात व 7 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या समेत अनेक धाराओ में मुकदमा दर्ज कर 11 लोगो को पुलिस हिरासत में लेकर आरोपितों के तलाश में जुटी हुई है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

5 + 7 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!