सोशल मीडिया मैसेजिंग प्लेटफार्म whatsapp जल्द ही बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नया फीचर लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। whatsapp जल्द ही 'parent-managed accounts नाम का एक फीचर जोड़ने पर विचार कर रहा है। इस फीचर का उद्देश्य बच्चों के लिए whatsapp को अधिक सुरक्षित बनाना है।

जानकारी के अनुसार यह सिस्टम खासतौर पर 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए डिजाइन किया जा रहा है। इसके तहत बच्चों का whatsapp अकाउंट उनके माता-पिता के अकाउंट से लिंक किया जाएगा, जिससे पैरेंट्स बच्चों की गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे। इस नए फीचर के आने के बाद माता-पिता को कई तरह के कंट्रोल मिलेंगे। वे यह तय कर पाएंगे कि बच्चे को कौन-कौन मैसेज भेज सकता है। किन लोगों को कॉन्टैक्ट लिस्ट में रखा जा सकता है और बच्चे को किन ग्रुप्स में जोड़ा जा सकता है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे सुरक्षित माहौल में मैसेजिंग कर सकें और अनजान लोगों के संपर्क में न आ सकें।

WhatsApp के इस सिस्टम में बच्चों के accounts पर कुछ सीमाएं भी लगाई जाएंगी। बच्चों को एप के कुछ एडवांस फीचर्स इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी। इनमें स्टेटस अपडेट फीचर, चैनल्स और मेटा AI से जुड़े फीचर्स शामिल नहीं होंगे। इस नए सिस्टम में कुछ अतिरिक्त सुरक्षा फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। जानकारी के अनुसार अगर किसी अंजान या संदिग्ध व्यक्ति से मैसेज आता है तो उसे अलग फोल्डर में भेज दिया जाएगा। माता-पिता इन मैसेज को देख सकेंगे और जरूरत पड़ने पर उस व्यक्ति को ब्लॉक भी कर पाएंगे।

Sponsor Advertisment
S.R. Platinum English School, Harahua
Link Copied to Clipboard!