खबरीलाल न्यूज डेस्क 

वाराणसी।गाजीपुर के कटिहार गांव में हुए नाबालिग की रेप कर हत्या के विरोध व आत्मा की शांति के लिए लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के तत्वावधान में शुक्रवार को फूलपुर में कैंडिल मार्च निकाला गया।सायंकाल में कैंडल मार्च फूलपुर के रामलीला मैदान से निकली जो बाजार के अंतिम छोर तक गई।

पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के साथ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग

अंत मे लोकेजन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विरेंद्र विश्वकर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहाकि कटिहर के ग्राम प्रधान आशुतोष सिंह एवं करंडा थानाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी की कुछ राजनेताओं के शह पर इस घटना को दबाया जा रहा है । जो बिटिया के साथ अन्याय होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के साथ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इन प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति 

कैंडिल मार्च के दौरान लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ विश्वकर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष जितेंद्र उर्फ सपालु जायसवाल, रमेश गुप्ता अब्बास खान, शिवसागर सिंह नरेश , कैलाश, रवि पटेल, उमेश विश्वकर्मा, सुल्तान अहमद, किशन सोनी, रमेश पटेल, राजा अग्रहरि, डॉ0 अभिषेक विश्वकर्मा, इलियास खान, देव विश्वकर्मा , राजू गुप्ता रमेश विश्वकर्मा व विक्की गोंड समेत दर्जनों व्यापारी व पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

6 + 9 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!