Khabarilaal news desk 

वाराणसी-- वादिनी द्वारा मकान का ताला तोड़कर की गयी लाखों के आभूषण की चोरी पर दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस उपायुक्त वरूणापार प्रमोद कुमार व अपर पुलिस उपायुक्त लिपि नागयाच के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया संजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक मण्डुवाडीह अजयराज वर्मा की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो शातिर चोरों को देर रात मण्डुवाडीह रेलवे स्टेशन पार्किंग के पास से गिरफ्तार किया गया।

दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर चोरी के 37.350 ग्राम सोने का आभूषण किया बरामद

पुलिस ने चोरों के कब्जे से दो चैन पीले धातु की, दो अंगूठी, दो मंगलसूत्र, दो जोड़ी झाला, तीन जोड़ी कान की बाली, तीन गोल नथिया,चार नाक की कील आदि पीले धातु की(कुल वजन 37.350ग्राम)बरामद कर लिया। दोनों शातिर चोरों के नाम प्रियांशु सोनकर उर्फ बाबू सोनकर पुत्र माता प्रसाद सोनकर निवासी भगवानपुर थाना लंका तथा दूसरे का नाम सचिन राउत पुत्र हीरालाल निवासी नगवा थाना लंका बताया गया। 

रात को घूम घूम कर बंद पड़े मकानो की तलाश कर बनाते हैं निशाना 

चोरी की घटना में दो और शामिल चोर शामिल हैं जिनकी तलाश हेतु पुलिस दबिश दे रही है। दोनों चोरों को गुरुवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए पुलिस उपायुक्त वरूणापार प्रमोद कुमार ने बताया की पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि हम रात को घूम घूम कर बंद पड़े मकानो को निशाना बनाते हैं और चोरी कर लेते हैं। 

गहनों को बेचने के फिराक में थे शातिर चोर

इसी क्रम में मण्डुवाडीह नई बस्ती में एक बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर घर के अंदर से हमने चोरी किया था चोरी के गहनों को बेचने की फिराक में थे कि अचानक पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया। 

विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अपराधियों को भेजा गया जेल 

पुलिस के अनुसार दोनों शातिर चोर हैं जिनमें प्रियांशु सोनकर पर भिन्न-भिन्न थानों में 13 मुकदमे तथा सचिन राउत पर 16 मुकदमे हैं। दोनों शातिर चोरों को भा0द0वि0 की‌ धारा 305 ए,331 (4),317(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। 

गिरफ्तारी के दौरान इन प्रमुख पुलिस कर्मियों की रही उपस्थिति 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मण्डुवाडीह अजयराज वर्मा, उ0नि0 रामकुमार पाण्डेय,उ0नि0 चन्द्रशेखर यादव,का0 सूर्यभान सिंह,का0 अभ्यूदय सिंह,का0 अविनाश यादव,का0 राम आसरे,का0 शुभम कुमार,का0 बृजेश यादव सर्विलांस सेल आदि शामिल रहे।

Reporter -- Rajendra Prasad Gupta

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

2 + 5 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!