ढाका। बांग्लादेश में हिंसात्मक घटना थमने का नाम नहीं ले रहीं है। ताजा मामला झीनैदाह जिले के झीनैदाह सदर उप-जिले के माधबपुर गांव का है,जहां जमात और बीएनपी के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद घायल हुए कृषक दल कार्यकर्ता तोरु मियां की इलाज के दौरान ढाका मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।

बता दें कि झीनैदाह जिले के झीनैदाह सदर उप-जिले के माधबपुर गांव में महिला जमात कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित एक प्रार्थना सभा में बाधा डालने के बाद जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) और बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) गुटों के बीच झड़प हुई थी। इस दौरान कृषक दल कार्यकर्ता तोरु मियां गंभीर रूप से घायल हुए थे,जिन्हें इलाज के लिए ढाका मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

द डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार कृषक दल कार्यकर्ता तोरु मियां की इलाज के दौरान मौत हो गई है।सूत्रों के अनुसार इस झड़प में दोनों पक्षों के कम से कम आठ लोग घायल हुए थे।इसके पूर्व भी बीएनपी और जमात के बीच हुई हिंसक झड़प में एक माह पहले जमात के नेता मौलाना मोहम्मद रेजाउल करीम की भी मौत हो चुकी है। बीएनपी और जमात के बीच जारी हिंसक झड़प में अब तक सैकड़ों लोग भी घायल हो चुके हैं,लेकिन यह थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

8 + 4 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!