वाराणसी।आमतौर पर खाकी को लेकर समाज में एक अलग तरह की छवि लोगों के सामने बनी हुई है,लेकिन कुछ ऐसे भी पुलिस अधिकारी हैं जो अपने कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के कारण हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। ऐसे ही एक पुलिस अधिकारी है वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट से जुड़े हुए जिनका नाम एसीपी डॉ.अतुल अंजान त्रिपाठी है।

दशाश्वमेध एसीपी डॉ.अतुल अंजान त्रिपाठी एक ऐसे पुलिस अधिकारी हैं, जो लोगों में अपने व्यवहार कुशलता की एक अलग छवि बनाये हुए हैं। चाहे मामला व्यापारियों से जुड़ी समस्या की हो या आम आदमी की वो हर किसी की समस्या को सुनते हैं और उसका निस्तारण करते हैं।

वाराणसी में गुरूवार को अलविदा के नमाज के दौरान भी उनकी एक अलग छवि सबके सामने आई,जब हाथ में कैनुला (जिसमें सुई लागकर दवा चढ़ाते है) लगा हुआ था, बावजूद इसके वो अपने आलाधिकारियों के साथ पैदल भ्रमण करते रहें और शांतिपूर्ण ढंग से अलविदा की नमाज अदा हो इसका ध्यान रखे हुए थे। डॉ अतुल अंजान त्रिपाठी की ड्यूटी के प्रति इस निष्ठा को देख हर कोई बस यही कहता नजर आया कि पुलिस अधिकारी हो तो ऐसा...

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

2 + 5 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!