Khabarilaal news desk 

वाराणसी।लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (बाबतपुर) से निकाले गए दर्जनों सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार को मछलीशहर की सांसद और हवाईअड्डा सलाहकार समिति की अध्यक्ष प्रिया सरोज से उनके आवास पर मुलाकात की। कर्मचारियों ने सांसद को अपनी आपबीती सुनाते हुए नौकरी बचाने की गुहार लगाई।

सांसद प्रिया सरोज ने दिया आश्वासन नहीं जाने देंगे रोजी रोटी 

पीड़ित कर्मचारियों ने सांसद को अवगत कराया कि उन्हें 45 वर्ष की आयु का आधार बनाकर सेवा से हटाए जाने की सूचना दी जा रही है। अचानक आई इस सूचना के कारण सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है, जिससे उनमें गहरी चिंता और असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

कर्मचारियों की समस्या को लेकर सांसद ने लिया एक्शन उच्च अधिकारियों से फोन पर की वार्ता

कर्मचारियों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए सांसद प्रिया सरोज ने तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के संबंधित उच्च अधिकारियों से फोन पर वार्ता की और सफाईकर्मियों की समस्याओं व उनके पक्ष को मजबूती से सामने रखा। सांसद ने प्रदर्शन कर रहे सभी कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनके हितों और रोजगार की सुरक्षा के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगी।

नौकरी से निकाले जाने के विरोध में दर्जनों कर्मचारी पिछले लगभग दस दिनों से एयरपोर्ट परिसर में लगातार दे रहे हैं धरना

गौरतलब है कि नौकरी से निकाले जाने के विरोध में दर्जनों कर्मचारी पिछले लगभग दस दिनों से एयरपोर्ट परिसर में लगातार धरना दे रहे थे। सांसद प्रिया सरोज के शहर से बाहर होने के कारण कर्मचारियों की उनसे मुलाकात नहीं हो पा रही थी। जैसे ही कर्मचारियों को सांसद के वापस लौटने की सूचना मिली, वे भारी संख्या में अपनी गुहार लेकर उनके आवास पर पहुंच गए। सांसद के आश्वासन के बाद कर्मचारियों को न्याय की उम्मीद जगी है।

REPORTER -JAYANTI SINGH 

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

8 + 6 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!