khabarilaal news desk
वाराणसी | वाराणसी के नवागत सहायक आयुक्त सहकारिता सुरेंद्र मौर्य का सहकारी सचिव परिषद के जिलाध्यक्ष ऋषिकुमारसिंह के नेतृत्व मे बीपैक्स सचिवो ने गुरुवार को स्वागत किया।
सबके सहयोग से सहकारिता को नई ऊंचाईयो पर ले जाएँगे: सुरेंद्र मौर्य

स्वागत करते हुए ऋषिकुमारसिंह ने कहा कि बाबा विश्वनाथ की धरती पर ऐसे कर्मठ, उर्जावान और मृदुभाषी सहायक आयुक्त को पाकर सभी सहकारी कर्मी आह्लादित हैं।सहायक आयुक्त सुरेंद्र मौर्य ने सचिवो को धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि सभी सचिवों और विभागीय अधिकारियो के सहयोग से हम सहकारिता आंदोलन को नई ऊंचाईयो पर ले जाने के लिए कृतसंकल्प है।
इस अवसर पर इन प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर एडीसीओ लालजी,विजय कुमार , संगीता वर्मा, एडीओ प्रदीप मौर्य, बृजेश पटेल, ऋषि कुमार सिंह, सचिव, विभूति नारायण श्रीवास्तव, अनिल दूबे, अभय कुमार सिंह, विवेक सिंह, अरविंद दूबे इत्यादि उपस्थित रहे।
Link Copied to Clipboard!
Comments (0)