Khabarilaal news desk
वाराणसी।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार को पिंडरा विकास खण्ड के दल्लीपुर क्षेत्र में जनसम्पर्क के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों व कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों के पहुचाने के तहत चौपाल आयोजित की गई।
महिलाओं के उत्थान एवम सशक्तिकरण के लिए 40 से अधिक योजनाएं चला रही केंद्र और राज्य सरकार -टी राम
दल्लीपुर में पटेल कटरा में आयोजित चौपाल को सम्बोधित करते हुए अजगरा विधायक टी राम ने कहाकि महिलाओं के उत्थान एवम सशक्तिकरण के लिए केंद्र और राज्य सरकार 40 से अधिक योजनाएं चला रही है।नागरिकों ,महिलाओं ,किसानों और गरीबों के उत्थान के लिए सरकार कटिबद्ध है। अब प्रतिभशाली बेटियों को निःशुल्क इलेक्ट्रिक स्कूटी भी जल्द मिलने वाली है।
प्रधानमंत्री का 12 साल का कार्यकाल जनता को समर्पित -टी राम
विधायक त्रिभुराम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 वर्ष का कार्यकाल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और विकास के लिए समर्पित रहा है।
कार्यक्रम में इन प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति
कार्यक्रम में रामप्रकाश सिंह ,कपिल नारायण पांडेय,ग्राम प्रधान पंकज शुक्ला,दशरथ ,मनोज पटेल मण्डल महामंत्री,अनिल पांडेय मण्डल महामंत्री,मोहन बाबू समेत दर्जनों ग्रामीण रहे।
Comments (0)