Khabarilaal news desk
वाराणसी।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ वाराणसी का एक प्रतिनिधिमण्डल गुरुवार को जिलाध्यक्ष सकलदेव सिंह के नेतृत्व में एडी बेसिक हेमंत राव व नवागत बीएसए भूपेन्द्र सिंह से शिष्टाचार भेंट कर शिक्षकों की समस्या व शिक्षण व्यवस्था से अवगत कराया और बेसिक शिक्षा के उन्नयन, शिक्षकों के सम्मान, शिक्षा हित में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया l
नवागत बीएसए ने संगठन के इस सार्थक पहल की प्रशंसा
इस पर एडी बेसिक व बीएसए ने संगठन के इस सार्थक पहल की प्रशंसा करते हुये पूरी निष्ठा एवं ऊर्जा से शिक्षा, शिक्षक व शिक्षार्थी हित में कार्य करते हुये शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
संगठन के फीडबैक, सुझावों से शिक्षकों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण बीएसए
साथ ही संगठन के फीडबैक, सुझावों से शिक्षकों की समस्याओं को त्वरित निस्तारण करने तथा जनपद स्तर पर शिक्षकों के करीब 25 वर्षों से लंबित प्रोन्नति वेतनमान पर उन्होंने अपना सकारात्मक रुख दिखाते हुये इसे अपनी प्राथमिकता बतायी l इस दौरान शिक्षको ने पुष्पगुच्छ के साथ अंगवस्त्रम प्रदान कर बीएसए का स्वागत किया।
प्रतिनिधिमण्डल में इन प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति
प्रतिनिधिमण्डल में जिलाध्यक्ष सकलदेव सिंह,जिलामंत्री डा0 शैलेन्द्र विक्रम सिंह, संतोष सिंह, राजीव सिंह, संजय गुप्ता,राकेश पाठक, रमेश तिवारी,विनोद सिंह, डा0 राजेश्वर सिंह,जीतेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, दिनेश सिंह,दीपक पांडेय डा0 मनीष कुशवाहा,रमेश यादव, रमेश सिंह, उदय प्रताप श्यामजी श्रीनिवास, अनुरुद्ध वर्मा, ओम प्रकाश गौतम, पप्पू गिरी सहित दर्जनों शिक्षक संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे l
Comments (0)