वाराणसी। विकासखंड पिण्डरा के थाना रामपुर स्थित माँ दुर्गा का शनिवार को वार्षिक श्रृंगार धूमधाम से किया गया। मा दुर्गा के 13 वे वार्षिक श्रृंगार पर सुबह वैदिक ब्राह्मणों द्वारा विधि विधान से गुड़हल के फूलों से उनकी प्रतिमा को भव्य ढंग से सजाने के साथ मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया।
इस दौरान पूरे मंदिर परिसर को सुंदर व आकर्षण विद्युत झालरों से सजाया गया। वही वार्षिक श्रृंगार के अवसर पर संगीतमय श्रीरामचरितमानस पाठ का भी आयोजन हुआ। वार्षिक श्रृंगार पर भक्तों ने माँ के दरबार मे पहुच कर पूजन अर्चन किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गुलाब प्रसाद, रामचन्द्र गुप्ता, डॉ मनोज, संजय गुप्ता, अजय , सुरजीत,विवेक, सन्दीप, नितेश, रितेश,अमन, विपिन,उत्कर्ष व ध्रुव समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Link Copied to Clipboard!

Comments (0)