Khabrilaal News Desk : 

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनज़र भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन वाराणसी पहुंचे, जहां बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं उनका स्वागत किया।

 

एयरपोर्ट पर वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी

स्वागत के मौके पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

पुरें शहर में जगह-जगह होगा स्वागत

एयरपोर्ट से निकलने के बाद नितिन नवीन का काफिला शिवपुर, अतुलानंद, पुलिस लाइन तिराहा, चौकाघाट, लहुराबीर, मैदागिन होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर तक जाएगा। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया जाएगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता

राष्ट्रीय अध्यक्ष काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद शाम 4 बजे बरेका में आयोजित ‘जन आक्रोश महिला सम्मेलन’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शामिल होंगे।इसके बाद शाम 7 बजे नमो घाट पर आयोजित गंगा आरती में भी भाग लेंगे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

5 + 6 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!