Khabrilaal News Desk :
ऑडिट कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रभावशीलता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अतिरिक्त उप नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (रेलवे) श्री प्रवीर पांडेय ने बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोको निर्माण प्रक्रिया, तकनीकी उत्कृष्टता और गुणवत्ता मानकों का गहन निरीक्षण किया।
महाप्रबंधक संग बैठक में हुई अहम चर्चा
दौरे की शुरुआत महाप्रबंधक श्री आशुतोष पंत के साथ बैठक से हुई, जिसमें लोको निर्माण से जुड़े विभिन्न तकनीकी और प्रबंधन पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यशाला में विभिन्न यूनिट्स का निरीक्षण
बैठक के बाद श्री प्रवीर पांडेय ने कार्यशाला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोको फ्रेम शॉप, लोको असेंबली शॉप, ट्रक मशीन शॉप और लोको टेस्ट शॉप का निरीक्षण किया। साथ ही अमृत भारत लोको और WAP-7 लोको के कैब का भी अवलोकन किया।
तकनीकी नवाचार और गुणवत्ता मानकों की जानकारी
निरीक्षण के दौरान मुख्य विद्युत इंजीनियर (निरीक्षण) श्री भारद्वाज चौधरी और उप मुख्य विद्युत इंजीनियर (लोको) श्री सुदीप रावत ने उन्हें लोको निर्माण की प्रक्रिया, तकनीकी नवाचार और गुणवत्ता नियंत्रण के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
ऑडिट प्रक्रिया को मजबूत करने पर फोकस
इस दौरे का मुख्य उद्देश्य बरेका में निर्मित इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव की निर्माण प्रक्रिया को समझकर ऑडिट कार्यों को और प्रभावी और सुदृढ़ बनाना रहा।
वरिष्ठ अधिकारियों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर प्रधान निदेशक लेखापरीक्षा (रेलवे), कोलकाता श्री पुष्कर कुमार, उप निदेशक लेखा परीक्षा बरेका श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Comments (0)