Khabrilaal News Desk :

वाराणसी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भेलूपुर पुलिस ने नाबालिग किशोरी से छेड़खानी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।

शिकायत के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई

प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह के अनुसार पीड़िता के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर में आरोपी पर छेड़खानी और पीछा करने का आरोप लगाया गया था। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को पकड़ लिया।

कार्रवाई एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में की गई

पुलिस टीम ने आरोपी अमन कुरेशी, निवासी नवाबगंज थाना भेलूपुर, को रविवार को क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया। कार्रवाई एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में की गई।

पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा दर्ज

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(2), 78 तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तारी में पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक दुर्गा सिंह, उपनिरीक्षक मनोज कुमार चौहान, उपनिरीक्षक आलोक कुमार और कांस्टेबल अनुराग यादव सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Reportera- Rajendra Prasad Gupt

#crime
Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

3 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!