वाराणसी। मोदी सरकार ने आयुष्मान कार्ड लाकर कई सारे असम्पन्न व जरूरतमंद लोगों की स्वास्थ सेवा में मदद करने का काफी अच्छा प्रयास तो किया,लेकिन कई जगहों पर आयुष्मान कार्ड का प्रयोग न हो पाने के कारण आज भी कई लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ताजा मामला जनपद वाराणसी के पिंडरा तहसील अन्तर्गत ग्राम सभा छिऊलियां का है,जहां पीड़ित बुजुर्ग का आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी वो इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं।

पीड़ित बुजुर्ग बाबूराम यादव व उनकी पत्नी संतोखा देवी रोगग्रस्त हैं और ये दोनों आयुष्मान कार्डधारक भी हैं,लेकिन फिर भी उनका कहना है कि हमें इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।बुजुर्ग दंपत्ति का कहना है कि इलाज कराने के लिए जब आयुष्मान से लाभ नहीं मिल सका तो उन्होंने अपनी कुछ जमीन तक बेच दी और अब लोगों से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

समाजसेवी सुबेदार यादव को अपनी पीड़ा बताते हुए बुजुर्ग दंपत्ति ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से इस मामले को संसद में उठाने की मांग की है। बुजुर्ग दंपत्ति का कहना है कि आयुष्मान कार्ड के प्रयोग को सरल व सुलभ बनाया जाये,जिससे देश का हर बुजुर्ग और जरूरतमंद इसका आसानी से लाभ उठा सके अन्यथा इसका कोई लाभ नहीं है।

 

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

2 + 2 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!