Khabrilaal News Desk :
चौबेपुर क्षेत्र के सुबास इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली सोनबरसा निवासी छात्रा खुशी राजभर ने बोर्ड परीक्षा में 90% अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। खास बात यह रही कि छात्रा ने गणित विषय में 100% अंक हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया।

पूर्व विद्यालय में किया गया सम्मान

छात्रा की इस उपलब्धि की जानकारी जब कंपोजिट विद्यालय सोनबरसा की शिक्षिका एवं उसकी क्लास टीचर प्रीति शुक्ला को मिली, तो उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए छात्रा को विद्यालय बुलाकर सम्मानित किया। इस दौरान उसे इंटर की किताबें पुरस्कार स्वरूप भेंट की गईं।

शिक्षकों ने बढ़ाया हौसला

विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खुशी राजभर का उत्साहवर्धन किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने कहा कि उसकी मेहनत अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है।

विद्यालय परिवार ने दी बधाई

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सविता सक्सेना, अवनीश पाठक, आरती गौतम, पल्लवी मिश्रा, नीतू, नीलम, हनुमान, आशा, प्रतिभा सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे और छात्रा को शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्टर -अवनीश पाठक 


 

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

6 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!