Khabrilaal News Desk :
वाराणसी में बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 29 अप्रैल 2026 को हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मैदागिन में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।
आरएसटी ग्रुप और ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक सहित कुल 25 कंपनियां करेंगी भर्ती
रोजगार मेले में डिक्शन, सुपरफास्ट मल्टी सर्विस, एसबीआई बैंक, बंधन बैंक, आरएसटी ग्रुप और ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक सहित कुल 25 कंपनियां अपने स्टॉल लगाकर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।
इन योग्यताओं वाले अभ्यर्थी डिप्लोमा धारक ले सकते हैं भाग
जिला सेवायोजन अधिकारी नीलेश स्वर्णकार के अनुसार इस मेले में इंटरमीडिएट, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई और डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए|
बायोडाटा और प्रमाणपत्रों की दो प्रतियां व जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य
रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह ने बताया कि सभी इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ बायोडाटा और प्रमाणपत्रों की दो प्रतियां अवश्य लेकर आएं, ताकि चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Comments (0)