Khabrilaal News Desk :
वाराणसी | नगर निगम में तैनात मुख्य नगर लेखा परीक्षक की कार्यप्रणाली को लेकर सफाईकर्मियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय संयुक्त सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सोनचन्द वाल्मीकि ने आरोप लगाया है कि लेखा परीक्षक द्वारा पेंशन, उपादान और अन्य देयकों के भुगतान में अनावश्यक आपत्तियां लगाई जा रही हैं, जिससे कर्मचारियों को भारी परेशानी हो रही है।
भुगतान में देरी से कर्मचारियों में रोष व्याप्त
संघ के अनुसार पिछले कुछ दिनों से कर्मचारियों की पत्रावलियों पर लगातार आपत्तियां लगाई जा रही हैं, जिसके कारण भुगतान प्रक्रिया प्रभावित हो रही है और सफाईकर्मियों में रोष हैं
विभागीय जांच और स्थल निरीक्षण के बाद भी लेखा परीक्षक नहीं हटा रहे आपत्तियां
सफाईकर्मियों का आरोप है कि विभागीय जांच और स्थल निरीक्षण के बाद भी लेखा परीक्षक आपत्तियां हटा नहीं रहे हैं। ऐसे में कर्मचारियों ने सवाल उठाया है कि जब जांच और निरीक्षण को ही नहीं माना जा रहा, तो उनकी उपयोगिता क्या रह जाती
लेखा परीक्षक को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग
संघ ने महालेखाकार और नगर आयुक्त से मांग की है कि संबंधित लेखा परीक्षक को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए, ताकि कर्मचारियों के लंबित भुगतान में आ रही बाधाएं दूर हो सकें।
सफाईकर्मियों ने आंदोलन की दी चेतावनी
सफाईकर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे एकजुट होकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

Comments (0)