वाराणसी : नगर निगम ने ट्रैफिक जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए पार्किंग व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने की मुहिम तेज कर दी है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में गुरुवार को स्मार्ट सिटी को लेकर पार्किंग प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।

 

बैठक के दौरान निजी और सार्वजनिक पार्किंग संचालकों को अपनी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने को लेकर सख्त निर्देश दिया गया। नगर निगम के द्वारा सभी निजी पार्किंग संचालकों को एक सप्ताह के भीतर विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराने की बात कही गई है, जिसमें उनके पार्किंग स्थल पर औसतन कितने वाहन पार्क होते हैं, कितनी खाली जगह उपलब्ध होती है और संचालन पर होने वाला खर्च का व्यौरा शामिल है।

 

 पार्किंग शुल्क को लेकर शहरवासियों व वाहन चालकों से लगातार शिकायतें आने के बाद नगर निगम की तरफ से यह महत्वपूर्ण निर्णय आया हैं। इस डेटा के आधार पर शुल्क का निर्धारण तर्कसंगत और निष्पक्ष तरीके से किया जाएगा, ताकि अनावश्यक आपत्तियों का निस्तारण हो सके।

 

बताते चलें कि शहर के प्रमुख चौराहों पर लगने वाले जाम को देखते हुए नगर निगम ने ऑटो-रिक्शा और ई-रिक्शा के लिए (pic and draf point‘)पिक एंड ड्रॉप पॉइंट’ बनाने पर विशेष जोर दिया है। इन पॉइंट्स पर चालक सिर्फ यात्रियों को उतारेंगे और तुरंत वहां से निकल जाएंगे। इसके बाद भी अगर इन स्थलों पर ऑटो या ई-रिक्शा खड़ा मिला तो सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। इस नई व्यवस्था को लागू करने से पहले ऑटो यूनियन के प्रतिनिधियों ने नगर निगम से 15 दिनों का समय मांगा है, जिस पर नगर निगम के द्वारा विचार किया जा रहा है।

 

बैठक में सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव, निजी पार्किंग संचालक, सार्वजनिक पार्किंग के ठेकेदार और ऑटो यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहे। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने साफ कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सभी पक्षों का सहयोग जरूरी है।

Sponsor Advertisment
S.R. Platinum English School, Harahua
Link Copied to Clipboard!