खबरीलाल न्यूज़ डेस्क
वाराणसी | नारायणपुर ग्राम पंचायत में स्वर्गीय गोवर्धन चौधरी की स्मृति में भव्य घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पूर्वांचल समेत देश के कई राज्यों—बिहार, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से नामी घोड़े और घुड़सवार शामिल हुए। आयोजन को देखने के लिए क्षेत्र में हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी।
बिट्टू यादव का ‘चेतक’ घोड़ा शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान पर रहा
जवान घोड़ों की रेस में पटना (बिहार) निवासी बिट्टू यादव का ‘चेतक’ घोड़ा शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान पर रहा और चैम्पियन शील्ड अपने नाम की। वहीं जमानिया (गाजीपुर) निवासी चंद्रपाल सिंह का ‘बादल’ घोड़ा द्वितीय तथा चंदौली के हिंदवारी निवासी संतोष पाठक का ‘हीरा’ घोड़ा तृतीय स्थान पर रहा।इस वर्ग के विजेताओं को क्रमशः 11 हजार, 5 हजार और 3 हजार रुपये नकद, शील्ड, साइकिल और पंखा देकर सम्मानित किया गया।
दो दांत वाले घोड़ों की रेस में जमानिया,निवासी इंद्रपाल सिंह का ‘शक्ति’ घोड़ा प्रथम स्थान पर रहा
वहीं दो दांत वाले घोड़ों की रेस में जमानिया (गाजीपुर) निवासी इंद्रपाल सिंह का ‘शक्ति’ घोड़ा प्रथम स्थान पर रहा, जबकि गहमर निवासी सुधीर सिंह का ‘बादल’ घोड़ा द्वितीय स्थान पर रहा।
पूरे गांव में आयोजन को लेकर बना रहा उत्साह
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागी दो दिन पहले ही नारायणपुर पहुंच गए थे, जिससे पूरे गांव में आयोजन को लेकर उत्साह बना रहा। यह कार्यक्रम ग्रामीणों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा और बड़ी संख्या में पूर्वांचल के लोग इसमें शामिल हुए।
पहलवान शिवसेवक यादव ने किया,कार्यक्रम का संचालन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता अवनीश पाठक, सपा के इंजीनियर आर.एन. यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पहलवान शिवसेवक यादव ने किया, जबकि आयोजन रामजी यादव द्वारा कराया गया।

Comments (0)