Khabarilaal News Desk
चिरईगांव, वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चिरईगांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) में विशेष फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
मरीजों से मुलाकात कर जाना हालचाल
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और मरीजों से मिलकर उनका हालचाल जाना। उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।
जनकल्याणकारी योजनाओं पर डाला प्रकाश
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का किया उल्लेख
मंत्री ने स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए सुधारों का जिक्र करते हुए कहा कि आज देश में स्वास्थ्य सुविधाएं पहले की तुलना में अधिक सुलभ और बेहतर हुई हैं। आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने गरीब और जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य किया है।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही। प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, कार्यक्रम संयोजक कमलेश मौर्या, जयप्रकाश चौबे, शिव कुमार चौबे, ममता राय, सीता मिश्रा, उर्मिला पांडेय, लालबहादुर राम, अजीत मौर्या, रोहन प्रताप सिंह, प्रकाश राजभर, शशांक श्रीवास्तव, पंकज त्रिपाठी, दिलीप चौबे, राकेश पटेल, धर्मेंद्र पटेल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
सेवा के माध्यम से मनाया गया विशेष अवसर
कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल को सेवा और जनकल्याण के माध्यम से जनसामान्य तक पहुंचाना रहा। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए राष्ट्र के निरंतर विकास का संकल्प भी दोहराया।
Comments (0)