Khabarilaal News Desk :

वाराणसी। भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में 10 जून 2026 एक महत्वपूर्ण दिन के रूप में दर्ज होने जा रहा है। प्रधानमंत्री Narendra Modi देश के सबसे लंबे समय तक लगातार पदभार संभालने वाले प्रधानमंत्री बनकर नया इतिहास रचेंगे। भारतीय जनता पार्टी ने इसे जनता के विश्वास, सुशासन और विकास की राजनीति की ऐतिहासिक विजय बताया है।

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष आयोजन

केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ऐतिहासिक कीर्तिमान के अवसर पर भाजपा द्वारा वाराणसी जिला एवं महानगर में विभिन्न सेवा, स्वच्छता, धार्मिक एवं जनजागरण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री Pankaj Chaudhary इन कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे और विभिन्न सेवा कार्यों का मार्गदर्शन करेंगे।

सुबह से शुरू होंगे सेवा और स्वच्छता अभियान

भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष Dilip Patel ने बताया कि 10 जून को सुबह 6 बजे से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों, प्रमुख मंदिरों, घाटों और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसके बाद सुबह 8 बजे मंदिरों में दर्शन-पूजन और प्रसाद वितरण कार्यक्रम होंगे।

अस्पतालों, वृद्धाश्रमों और अनाथालयों में सेवा कार्य

पूर्वाह्न 10 बजे से विभिन्न अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, वृद्धाश्रमों, अनाथालयों और सेवा संस्थानों में फल, दवाइयां, वस्त्र, साबुन एवं अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया जाएगा।

सेवा कार्यक्रमों में प्रदेश सरकार के कई मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि और भाजपा पदाधिकारी शामिल होंगे।

इन संस्थानों में होंगे विशेष कार्यक्रम

कार्यक्रम के तहत अपना घर आश्रम रोहनिया, जक्खिनी सीएचसी, चिरईगांव सीएचसी, बड़ागांव, चोलापुर, रामनगर वृद्धाश्रम, दुर्गाकुंड वृद्धाश्रम, काशी अनाथालय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल तथा आयुर्वेद कॉलेज चौकाघाट सहित कई संस्थानों में जनसेवा कार्य किए जाएंगे।

काशी विश्वनाथ धाम में होगा भव्य दीपोत्सव

सायंकाल 6 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी Kashi Vishwanath Temple में आयोजित भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान महाआरती, दर्शन-पूजन और दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

जनविश्वास और विकास की राजनीति की जीत

भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह नया कीर्तिमान भारतीय लोकतंत्र में जनविश्वास, विकास और सुशासन की राजनीति की जीत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसान हित, युवा विकास और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।

जनता से सहभागिता की अपील

भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी Navratan Rathi ने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रमों में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह अवसर राष्ट्र निर्माण, सेवा और विकास के उस मॉडल के सम्मान का है जिसने भारत को नई पहचान दिलाई है।

DESK REPORTER – CHANDAN KUMAR

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

7 + 3 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!