Khabarilaal News Desk
हरहुआ, वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हरहुआ मण्डल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री वरद आज्जन्नेय बड़े हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं राष्ट्र की समृद्धि की कामना की।
सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और दीप आरती

कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से हुई। इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने हाथों में दीप लेकर भव्य आरती की। मंदिर परिसर में “जय श्रीराम” और “हर-हर महादेव” के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
मोदी के नेतृत्व की उपलब्धियों का किया उल्लेख
कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं। उनके सफल और स्वस्थ जीवन के लिए बजरंगबली से विशेष प्रार्थना की गई।
मंगलवार को विशेष रूप से हुआ आयोजन
मण्डल अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा ‘अजय’ ने बताया कि 10 जून का दिन मंगलवार होने के कारण बजरंगबली की आराधना का विशेष महत्व था। इसी अवसर पर प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सामूहिक पूजा-अर्चना और दीप आरती का आयोजन किया गया।
प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न
आरती के पश्चात श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। पूरे आयोजन में क्षेत्रीय जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा।
प्रमुख रूप से रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा ‘अजय’, रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी सीमांत सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष धनंजय सरोज, संजीव सिंह, अपरबल सिंह, अरुणेन्द्र सिंह, अरुण तिवारी, अखिलेश पटेल, महामंत्री मनोज पटेल, अनिल पाण्डेय, आशुतोष सिंह, शिवबालक पटेल, जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा विजय वर्मा, पंकज तिवारी, शशांक रघुवंशी, शिवदत्त पाण्डेय, विजय सिंह, विनोद पटेल, उत्सव सिंह, भीषण पाण्डेय, रितेश द्विवेदी, धर्मेंद्र सिंह, विनोद पाण्डेय, सर्वेश सिंह, दुर्गा सिंह, ओमप्रकाश बादल, प्रिया सिंह, बाला गुप्ता, सुमन दुबे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Comments (0)