Khabarilaal News Desk :

वाराणसी। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, वाराणसी द्वारा बुधवार को चौकाघाट स्थित कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न कंपनियों ने प्रतिभाग कर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए।

6 कंपनियों ने लगाए स्टॉल

रोजगार मेले में वेलस्पन इंडिया लिमिटेड (गुजरात), ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक (लखनऊ), सरवन केयर प्राइवेट लिमिटेड (वाराणसी), सीएसआईएस वाराणसी, आरएसजी सहित कुल 6 कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए और अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया।

109 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

रोजगार मेले में वाराणसी एवं आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से आए 109 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग कर आवेदन किया। चयन प्रक्रिया के बाद 22 अभ्यर्थियों को रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ, जिससे युवाओं में उत्साह देखा गया।

तकनीकी शिक्षा पर दिया गया जोर

रोजगार मेले का शुभारंभ करते हुए सहायक निदेशक सेवायोजन मुकेश कुमार ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को अपने कौशल को लगातार विकसित करने की सलाह दी।

अवसर मिलने पर तुरंत निर्णय लें

मेला प्रभारी दीप सिंह ने रोजगार मेले में शामिल अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने पर बिना समय गंवाए उसे स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने प्रतिभागी कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराई गई रिक्तियों की जानकारी देते हुए युवाओं को सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल

रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियों से सीधे जोड़ने का प्रयास किया गया। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाना है।

रिपोर्टर - राजेंद्र प्रसाद गुप्ता

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

10 + 7 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!