Khabarilaal News Desk
चिरईगांव, वाराणसी। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सर्वाधिक दिनों तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा करने तथा सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शिवपुर विधानसभा क्षेत्र के जाल्हूपुर गांव स्थित संत श्री कच्चा बाबा मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं शिवपुर विधायक अनिल राजभर ने किया।
मंदिर परिसर में चलाया गया स्वच्छता अभियान
कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने स्वयं झाड़ू लगाकर मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान ने देश में स्वच्छता के प्रति नई चेतना पैदा की है और प्रत्येक नागरिक को इसे जनआंदोलन बनाने में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।
‘माँ के नाम एक पौधा’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण
स्वच्छता अभियान के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से ‘माँ के नाम एक पौधा’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया। मंत्री ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव है।
पदयात्रा निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश
कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र में पदयात्रा निकालकर लोगों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं की रही सहभागिता
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश मौर्य, प्रकाश राजभर, शशिकांत कुशवाहा, शशिकांत गिरी, शिवकुमार चौबे, धर्मेंद्र पटेल, श्यामकार्तिक, देवमणि, सीता मिश्रा, उर्मिला, अनिल सोनकर, अभय प्रजापति, ज्ञानचंद पटेल, धीरू मिश्रा, अजीत मौर्य सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
सेवा और स्वच्छता को बताया राष्ट्र निर्माण का आधार
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनसेवा के नए आयाम स्थापित किए हैं। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जैसे अभियान राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं, जिनमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।
Comments (0)