Khabrilaal News Desk :
वाराणसी | फूलपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के बाद हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें मनीष सिंह नामक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है|
सड़क हादसे के बाद बढ़ा था विवाद,
सड़क हादसे के बाद बढ़ा विवाद, घटना 26 अप्रैल की है, जब घमहापुर गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बर्तन धो रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद परिजनों और स्थानीय लोगों ने चालक मनीष सिंह के साथ मारपीट कर ली।
इलाज के दौरान हुई थी मौत
गंभीर रूप से घायल मनीष सिंह को उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
चार आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी,
चार आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी, पुलिस ने इस मामले में मनोज प्रजापति, हरिश्चन्द्र राजभर, योगेन्द्र प्रजापति और अभिषेक उर्फ बुद्धू को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
मामला दर्ज,कर जांच जारी
मामला दर्ज, जांच जारी, परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने 8 नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Comments (0)