Khabrilaal News Desk :


वाराणसी में 28-29 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री के आगमन, भ्रमण और प्रस्थान को लेकर यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुगम यातायात व्यवस्था और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू किए जाएंगे।

भारी वाहनों और बसों पर रहेगा प्रतिबंध

वीवीआईपी मूवमेंट से दो घंटे पहले बाबतपुर से शहर की ओर आने वाले भारी वाहनों और रोडवेज/प्राइवेट बसों को रोका जाएगा और उन्हें बड़ागांव की ओर डायवर्ट किया जाएगा। हरहुआ रिंग रोड से भी बड़े वाहनों को शहर की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।

कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू

हरहुआ, अमरा अखरी, चांदपुर, बउलिया, पड़ाव और अन्य प्रमुख चौराहों से आने-जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ा जाएगा। राजघाट, मैदागिन और गोदौलिया की ओर जाने वाले कई रास्तों पर भी अस्थायी प्रतिबंध रहेगा।

शहर के अंदर चारपहिया और ई-रिक्शा का रूट बदलेगा

वीवीआईपी आगमन और प्रस्थान के दौरान भेलखा, मुड़ैला, मंडुवाडीह, लहरतारा, महमूरगंज, रथयात्रा, भिखारीपुर, काली माता मंदिर समेत कई इलाकों में छोटे वाहनों के लिए भी डायवर्जन लागू रहेगा। इन क्षेत्रों में वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजरना होगा।

बीएलडब्ल्यू क्षेत्र में विशेष ट्रैफिक प्लान

बीएलडब्ल्यू परिसर के अंदर भी विशेष डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। कार्यक्रम स्थल के आसपास किसी भी प्रकार के वाहन को जाने की अनुमति नहीं होगी और सभी वाहनों को निर्धारित वैकल्पिक मार्गों की ओर भेजा जाएगा।

यातायात पुलिस की अपील

यातायात पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अत्यंत आवश्यक होने पर ही वीवीआईपी रूट पर यात्रा करें। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने की भी अपील की गई है।

हेल्पलाइन नंबर जारी

ट्रैफिक कंट्रोल रूम: +91 7839856994
ट्रैफिक हेल्पलाइन: +91 7317202020


 

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

9 + 9 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!