Khabrilaal News Desk :


भारतीय जनता पार्टी द्वारा 28 अप्रैल को बरेका परेड ग्राउंड में आयोजित ‘जन-आक्रोश महिला सम्मेलन’ को प्रधानमंत्री और काशी के सांसद नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। सम्मेलन की पूरी व्यवस्था और संचालन की जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपी गई है। इसको लेकर रोहनियां स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

50 हजार महिलाओं की भागीदारी का लक्ष्य

क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि सम्मेलन में 50 हजार महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए महिला मोर्चा की टीमें जिले और महानगर की सभी विधानसभाओं में घर-घर संपर्क कर रही हैं। हर वर्ग की महिलाओं को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

महिलाओं के हाथों में होगी पूरी कमान

सम्मेलन का संचालन पूरी तरह मातृशक्ति के हाथों में रहेगा। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह कार्यक्रम महिलाओं के समर्थन और उनके मुद्दों को सामने लाने का बड़ा मंच बनेगा।

पीएम के स्वागत की खास तैयारी

जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए बनारस रेलवे स्टेशन, पुलिस लाइन, लहुराबीर, मैदागिन और काशी विश्वनाथ मंदिर सहित पांच स्थानों पर भव्य स्वागत किया जाएगा। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष के साथ उनका अभिनंदन करेंगे।

दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री 28 अप्रैल को काशी पहुंचेंगे और 29 अप्रैल को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इस दौरान वे कई विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे।

व्यवस्थाओं पर विशेष जोर

बैठक में सीटिंग, वाहन पार्किंग, पेयजल, मीडिया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का समय से निर्वहन सुनिश्चित करें।

बैठक में कई पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में राजेश राजभर, नवरतन राठी, अनिल श्रीवास्तव, संतोष सोलापुरकर, निर्मला सिंह पटेल, अपराजिता सोनकर, पूजा दीक्षित, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, सुरेश सिंह, सुरेंद्र पटेल, खुशबु सिंह, अरविंद पटेल, अरविंद पांडेय, देवेंद्र मोर्या, विनय मोर्या, शैलेंद्र मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।


 

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

6 + 10 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!