वाराणसी। रमजान के पाक माह में गुरूवार को हर मस्जिद में नमाजियों द्वारा अलविदा की नमाज काफी अकीदत और उत्साह के साथ पढ़ी गई। इस दौरान वाराणसी जनपद के हर मस्जिद पर पुलिस के आलाअधिकारी सहित पुलिसकर्मी भी मौजूद दिखाई पड़े। पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल खुद दालमंडी के लँगड़े हाफ़िज़ मस्जिद के पास व्यवस्था का जायजा लेते दिखाई पड़े।

सड़कों पर नमाज की अदायगी न हो इसको लेकर शासन की ओर से स्पष्ट निर्देश जारी हुआ था और उसी निर्देश के अनुपालन में गुरूवार को वाराणसी पुलिस सड़कों पर दिखाई पड़ी। कहीं डॉग स्क्वायड की टीम के साथ पुलिसकर्मी दिखाई पड़े,तो कहीं गश्त लगाते दिखें।

वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल की मानें तो अलविदा की नमाज को लेकर पूरे जनपद में कड़े इंतजामत किये गये है। विशेषकर बड़ी मस्जिदों पर पुलिस अधिकारियो की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की गई है। जो वरिष्ठ अधिकारी हैं वो सड़को पर रूट मार्च व पेट्रोलिंग कर रहे हैँ। 

पुलिस कमिश्नर के बताया कि धार्मिक गुरुओ से भी बात हुई है और बताया गया है कि अगर किसी मस्जिद में नमाजियों की अधिक संख्या है तो दो बार में नमाज पढ़ा जाये,लेकिन सड़कों पर किसी भी हाल में किसी को भी नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं दी जा सकती है,क्योंकि ट्रैफिक व्यवस्था पर इससे बुरा असर भी पड़ेगा। बहरहाल हर तरफ शांतिपूर्ण ढंग से नमाज की अदायगी हो रही है।

 

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

8 + 4 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Photo Gallery