Khabarilaal news desk
वाराणसी।एक पखवाड़े पूर्व जौनपुर जिले के केराकत थाना क्षेत्र के खरगसेनपुर स्थित नहर के पास सिंधोरा निवासी युवक मेराज का शव मिलने पर केराकत पुलिस द्वारा सिंधोरा बाजार से बीती रात 7 युवको के उठाये जाने व मारने पीटने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने गुरुवार को सिंधोरा थाना पहुच कर विरोध जताया।
मेराज के मौत पर अब तक एक दर्जन अधिक लोगो को उठाने से है नाराज है ग्रामीण
सिंधोरा के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब मेराज की मृत्यु हुई है तब से लेकर प्रतिदिन किसी न किसी को केराकत पुलिस ले जाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। उसी क्रम में बुधवार को रात्रि में एक साथ 7 युवको को उठा ले जाने पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सिंधोरा थाने पहुच कर आक्रोश जताया।
थाना प्रभारी सिंधोरा ने सुबह तक छोड़ देने का आश्वासन देकर किया वापस
थाना प्रभारी सिंधोरा ने सुबह तक छोड़ देने का आश्वासन देकर वापस किया। लेकिन गुरुवार को सुबह तक वापस न आने पर परिजन व ग्रामीण रामलीला मैदान पर एकत्र हुए और पुलिसिया उत्पीड़न के प्रति आक्रोश जताया और चेतावनी दी कि यदि निर्दोष युवकों को छोड़ा नही गया तो केराकत थाना पहुचकर विरोधी जताएंगे।
एक दर्जन से अधिक लोगों को पूछताछ के नाम पर उठा चुकी है पुलिस गुलाम मोहम्मद ग्राम प्रधान
वही ग्रामीणों व पूर्व ग्राम प्रधान गुलाम मोहम्मद ने सिंधोरा पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस पूछताछ के नाम पर अब तक एक दर्जन से अधिक लोंगो को उठाकर ले जा चुकी है जिनका इस मामले से कहीं कोई दूर-दूर तक वास्ता नहीं है।
पीएम के दौरान मिले मेराज के सिर व हाथ पैर में चोट के सबूत
केराकत थाना प्रभारी ने बताया कि मेराज को सिर व हाथ पैर में चोट के सबूत पीएम के दौरान मिली है। सर्विलांस व सीडीआर के आधार पर लोंगो से पूछताछ की जा रही है। उत्पीड़न के बाद को एक सिरे से नकार दिया।
Comments (0)