Khabarilaal news desk 

वाराणसी।दि इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की वाराणसी शाखा द्वारा दिनांक 23 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक आई.सी.ए.आई. भवन, पांडेयपुर, वाराणसी में 3 दिवसीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सर्टिफिकेट कोर्स का सफल आयोजन किया गया।

55 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 

इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सीए तरुण मनचंदा (नई दिल्ली), सीए श्रेयश धरकर (इंदौर) एवं सीए राहुल गभावाला (वाराणसी) उपस्थित रहे। इस कोर्स में वाराणसी के लगभग 55 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, नेचरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग और कंप्यूटर विजन के बारे में दी गई जानकारी 

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को एआई की बेसिक जानकारी दी गई, जैसे कि एआई क्या है और यह कैसे काम करता है। साथ ही एआई के प्रमुख प्रकार जैसे मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, नेचरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग और कंप्यूटर विजन के बारे में सरल तरीके से समझाया गया। वक्ताओं ने यह भी बताया कि एआई का उपयोग आज के समय में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स अपने काम में इसका उपयोग कैसे कर सकते हैं।

डेटा गोपनीयता, सुरक्षा और नैतिक मुद्दे पर भी चर्चा 

इसके अलावा एआई के फायदे जैसे काम में तेजी, सटीकता और लागत में कमी तथा इसकी चुनौतियाँ जैसे डेटा गोपनीयता, सुरक्षा और नैतिक मुद्दे पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम के दौरान इन प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति 

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा एवं शाखा सचिव सीए रंजीत कुमार पांडेय सहित शाखा उपाध्यक्ष सीए विकास द्विवेदी, कोषाध्यक्ष एवं सिकासा अध्यक्ष सीए नमन कपूर, तथा कार्यकारिणी सदस्य सीए श्रीप्रकाश पांडेय एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। 

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

7 + 4 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!