वाराणसी। नवरात्र के पावन अवसर पर नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाली सभी मांस और मछली की दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी। महापौर अशोक कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सोमवार को सिगरा स्थित वाराणसी स्मार्ट सिटी के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

 पूरी तरह से बना रहे धार्मिक वातावरण

आगामी चैत्र नवरात्र के पावन पर्व की गरिमा और श्रद्धालुओं की आस्था को देखते हुए महापौर ने यह सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इसका कड़ाई से अनुपालन कराया जाये,जिससे शहर का माहौल पूरी तरह से धार्मिक बना रहे। 

सभी प्रमुख देवी मंदिरों के मार्ग नवरात्रि से पूर्व हों दुरूस्त

उन्होंने नवरात्र पर्व से पहले सभी प्रमुख देवी मंदिरों की ओर जाने वाले मार्गों का तत्काल निरीक्षण कर
तत्काल पैच वर्क कराने, गड्ढों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया।साथ ही स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए सड़कों के किनारे नियमित चूने के छिड़काव का भी निर्देश दिया गया। इस दौरान जलकल विभाग को कड़ी चेतावनी दी गई कि पर्व के समय शहर में कहीं भी सीवर ओवरफ्लो की समस्या नहीं दिखनी चाहिए और पेयजल की निर्बाध आपूर्ति हर हाल में दुरुस्त रखी जाए। 

नगर की प्रकाश व्यवस्था को लेकर आलोक विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई कि मंदिरों को जोड़ने वाले सभी मार्गों पर मार्ग प्रकाश की व्यवस्था चाक-चौबंद रहे। बैठक में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया। बैठक में अपर नगर आयुक्त सविता यादव,अमित कुमार सिंह, विनोद कुमार गुप्ता, जलकल महाप्रबंधक अनूप सिंह एवं पियूष नेहरा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Sponsor Advertisment
S.R. Platinum English School, Harahua
Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

6 + 5 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Photo Gallery