Khabarilaal news desk 

बुलंदशहर।UP के बुलंदशहर में चर्चित ट्रिपल मर्डर केस का मुख्य आरोपी जीतू सैनी पुलिस एनकाउंटर में ढ़ेर कर दिया गया। 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी जीतू सैनी को पुलिस ने ढाकर रोड पर हुई मुठभेड़ के दौरान एनकाउंटर किया।

भागने की फिराक में जीतू सैनी ने की पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग

बताते चलें कि यह मुठभेड़ उस समय हुई जब पुलिस को आरोपी की सुत्रो के द्वारा लोकेशन मिली और उसे पकड़ने की कोशिश की गई। इसी दौरान जीतू सैनी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे मार गिराया।

फायरिंग के बाद घटना में तीन भाजपा नेता के परिवार की कर दी गई थी हत्या 

यह मामला 25 अप्रैल को खुर्जा के सुभाष रोड स्थित एक जिम में हुई ट्रिपल मर्डर घटना से जुड़ा है। आरोपी जीतू सैनी ने बर्थडे पार्टी के दौरान हुए मामूली विवाद में .32 बोर की पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। इस घटना में भाजपा नेता के परिवार से जुड़े तीन युवकों—आकाश, मनीष और अमनदीप—की मौके पर ही मौत हो गई थी।

अपराधी जीतू सैनी पर था 50 हजार का इनाम

सूत्रों के मुताबिक, विवाद बर्थडे केक लगाने को लेकर शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।मुठभेड़ के दौरान एसओजी प्रभारी असलम और एक अन्य सिपाही भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस 

फिलहाल बुलंदशहर पुलिस के द्वारा मामले की गहन जांच करते हुए अन्य संभावित आरोपियों का तलाश किया जा रहा है।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

4 + 5 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!