वाराणसी।नव साक्षर भारत मिशन अभियान के तहत पिंडरा ब्लॉक के 146 केंद्रों पर 90 फीसदी निराक्षरों ने रविवार को साक्षर बनने के लिए परीक्षा दी।परीक्षा केंद्रों पर कोई धोती कुर्ता तो कोई घूंघट की ओट में परीक्षा देने पहुंचा। 

बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक सुबह 10 बजे से ही परीक्षा केंद्र पर पहुच गए।परीक्षार्थियों के लिए एक दिन पहले ही सेंटर पर विकल्प पर आधारित प्रश्न पुस्तिका पहुचा दी गई थी। रविवार को हुई परीक्षा में पढ़ने, लिखने व सँख्या पर आधारित प्रश्नों के लिए 150 अंक निर्धारित किये गए हैं। परीक्षार्थियों को सबसे ज्यादा पढ़ने व संख्या पर आधारित प्रश्नों को हल करने में परेशानी हुई।

मामले की जानकारी देते हुए ब्लॉक गुणवत्ता समन्वयक विशाल सेठ ने बताया कि निरक्षर से साक्षर बनाने के तहत पिंडरा ब्लॉक के 146 परीक्षा केंद्रों पर हुई ।परीक्षा में कुल 980 निरक्षर महिला पुरूष पंजीकृत किये गए थे। जिसमें 880 लोग परीक्षा में शामिल हुए जिसमे 738 महिला व 142 पुरूष शामिल रहे। परीक्षा सुबह 10 बजे से 5 बजे के बीच परीक्षार्थियों के समयानुसार हुई।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

1 + 9 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!