Khabarilaal news desk
वाराणसी। दो दिवसीय काशी प्रवास पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बुधवार सुबह बरेका परिसर से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक ऐतिहासिक व भव्य स्वागत हुआ। सुबह लगभग 8 बजे जैसे ही प्रधानमंत्री का काफिला बरेका गेस्ट हाउस से निकला, बरेका मुख्य द्वार से बनारस स्टेशन होते हुए मंदिर मार्ग तक पूरा इलाका ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष, ढोल-नगाड़ों, शंखनाद और डमरू दल की गूंज से सराबोर हो उठा।
काशी में पीएम मोदी के अभूतपूर्व स्वागत में ढोल-नगाड़े, शंखनाद व पुष्पवर्षा से सजी पांच स्थली
सड़क के दोनों ओर उमड़ी भीड़ अपने सांसद की एक झलक पाने को आतुर दिखी। गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा के बीच काशीवासियों ने पूरे उत्साह से प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। स्वागत के लिए पूरे मार्ग को पांच प्रमुख प्वाइंट में विभाजित किया गया था, जहां अलग-अलग जनप्रतिनिधियों व भाजपा पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया। स्वागत प्वाइंट कें अतिरिक्त भी काशी की जनता ने विभिन्न स्थानों पर अपने सांसद व प्रधानमंत्री का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया,मंदिर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
विश्वनाथ धाम पहुंचकर पीएम ने की विधिवत पूजा, जनप्रतिनिधियों से लिया कुशलक्षेम
इसके उपरांत उन्होंने मंदिर परिसर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, महापौर अशोक तिवारी, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, एमएलसी धर्मेन्द्र सिंह से कुशलक्षेम पूछते हुए काशी के विकास कार्यों पर भी संक्षिप्त चर्चा की। पूरे मार्ग पर उमड़े जनसैलाब और भव्य स्वागत ने काशी में प्रधानमंत्री के प्रति जनआस्था और जुड़ाव को एक बार फिर जीवंत कर दिया।
लहुराबीर पर एन सी सी की छात्राओं ने पीएम को किया सल्यूट पीएम ने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर छात्राओं का अभिवादन स्वीकार किया
भाजपा काशी क्षेत्र कें मीडिया प्रभारी नवरतन राठी कें अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कें स्वागत हेतु 5 प्वाइंट बनाये गए थे जहां स्वागत हेतु बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्त्ता और काशी की जनता एकत्रित थी, लेकिन इन 5 प्वाइंट के अतिरिक्त भी काशी की जनता ने विभिन्न स्थानों पर गुलाब की पंखुड़ीयों की वर्षा कर पीएम का जोरदार स्वागत किया लहुराबीर चौराहे पर एंनसीसी की छात्राओं ने कतारबद्ध होकर पीएम मोदी को सल्यूट किया, प्रधानमंत्री ने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर इन छात्राओं का अभिवादन स्वीकार किया l
प्वाइंट-1 (मंडुआडीह):
यहां कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र राय, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, सुरेंद्र पटेल, संजय सिंह सहित अन्य ने स्वागत किया।
प्वाइंट-2 (पुलिस लाइन):
पुलिस लाइन चौराहे पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, प्रदेश मंत्री मीना चौबे, रामगोपाल मोहले, जगदीश त्रिपाठी, नवीन कपूर, एडवोकेट अशोक जाटव, चंद्रशेखर उपाध्याय, कुसुम पटेल, डॉ. रचना अग्रवाल सहित कई नेताओं ने जोरदार स्वागत किया।
प्वाइंट-3 (लहुराबीर—कैंट):
यहां विधायक सौरभ श्रीवास्तव, शंकर गिरी, मनीष कपूर, अशोक पांडेय, केदारनाथ सिंह, प्रेम कपूर, मृदुला जायसवाल,पूजा दीक्षित, विद्यासागर राय, संजय राय, अशोक पटेल, राहुल सिंह, गीता शास्त्री, अभिषेक मिश्रा आदि ने प्रधानमंत्री का अभिनंदन किया।लहुराबीर चौराहे पर एंनसीसी की छात्राओं ने कतारबद्ध होकर पीएम मोदी को सल्यूट किया, प्रधानमंत्री ने मुस्कुराते हुए हाथ हिलाकर छात्राओं का अभिवादन स्वीकार किया
प्वाइंट-4 (मैदागिन):
मैदागिन चौराहे पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, पूर्व एमएलसी अशोक धवन, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, शालिनी यादव, नीरज जायसवाल, संतोष सोलापुरकर, गौरव राठी, साधना वेदांती, गोपाल जी गुप्ता, राजीव सिंह ‘डब्बू’, तारकेश्वर गुप्ता, बबलू सेठ, सुरेश चौरसिया, संजय केशरी, कनकलता मिश्रा, संजय विशम्भरी, संतोष सैनी, सुधीर त्रिपाठी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
प्वाइंट-5 (काशी विश्वनाथ मंदिर गेट):
मंदिर गेट पर शहर दक्षिणी विधायक व पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, महापौर अशोक कुमार तिवारी, आत्मा विश्वेश्वर, आलोक श्रीवास्तव सहित सैकड़ों बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया।

Comments (0)