Khabrilaal News Desk : 

पिण्डरा विधानसभा के ग्रामसभा घमहापुर में हुई हृदय विदारक घटना के बाद क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मृतक मनीष सिंह के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान पिण्डरा विधायक Dr. Avdhesh Singh और सैयदराजा विधायक Sushil Singh ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की।

विधायकों ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारी Neetu Katiyan से घटना की ली जानकारी

अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश, विधायकों ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारी Neetu Katiyan से घटना की पूरी जानकारी ली और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 प्रदेश में कानून व्यवस्था सर्वोपरि-विधायक

परिजनों को दिया ढांढस, सरकार का भरोसा, मृतक के परिवार को सांत्वना देते हुए विधायक ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था सर्वोपरि है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि न्याय दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

मुख्यमंत्री को दी गई जानकारी, मिली आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री को दी गई जानकारी, मिली आर्थिक सहायता, विधायक ने बताया कि इस घटना से Yogi Adityanath को अवगत कराया गया, जिस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिवार के लिए 10 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की। यह सहायता राशि का प्रमाण पत्र मृतक की दादी को सौंपा गया।

सभ्य समाज में इस प्रकार की घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

हर समय साथ रहने का आश्वासन ,विधायकों ने परिवार को आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी आवश्यकता पर वे हर संभव मदद के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में इस प्रकार की घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं और इसकी जितनी निंदा की जाए कम है।

भाजपा पदाधिकारी भी रहे मौजूद

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

6 + 6 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!