Khabarilaal news desk 

वाराणसी ।विकासखंड हरहुआ के ग्राम सभा हरहुआ स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में वर्ष 22-23में निर्मित सामुदायिक भवन (बारात घर) का लोकार्पण और पंचम राज्य वित्त/केंद्रीय योजनांतर्गत 25-26 में विश्वकर्मा मन्दिर के बगल में बारात घर तक इंटरलॉकिंग का शिलान्यास उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, विधायक अजगरा त्रिभुवन राम तथा ब्लॉक प्रमुख विनोद उपाध्याय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। 

सामुदायिक भवन क्षेत्र के लोगों के लिए होगा काफी उपयोगी हंसराज विश्वकर्मा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री सूक्ष्म लघु एवम मध्यम उ0प्र0 हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि संगठन में एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए जिला अध्यक्ष तक की जिम्मेदारियां निभाई और अब प्रदेश सरकार में व्यापक स्तर पर सेवा का अवसर प्रदान किया है। 

जनता से विभिन्न सरकारों के कार्यों का तुलनात्मक अध्ययन करने का आग्रह

उन्होंने कहा कि यह सामुदायिक भवन क्षेत्र के सभी लोगों के उपयोग के लिए बनाया गया है। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए जनता से विभिन्न सरकारों के कार्यों का तुलनात्मक अध्ययन करने का आग्रह किया।

जल्द ही ट्रामा सेंटर की स्वीकृति मिलने की उम्मीद

राज्य मंत्री ने बताया कि ग्राम सभा हरहुआ में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत कर ट्रामा सेंटर (उन्नत स्वास्थ्य सुविधा केंद्र) बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है और जल्द ही इसकी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। उन्होंने हरहुआ के ऐतिहासिक लाल भला तालाब के सौंदर्यीकरण की भी घोषणा की।

पौराणिक स्थल को आदर्श स्वरूप देने का प्रयास -राज्यमनत्री-हंसराज विश्वकर्मा

उन्होंने कहा कि तालाब के आसपास आस्था का केंद्र एतिहासिक व पौराणिक स्थल जहाँ रामलीला मैदान, विद्यालय, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा हनुमान,शिव मंदिर स्थित है। इसके विकास के लिए शासन को प्रस्ताव भेजकर इसे आधुनिक आदर्श स्वरूप देने का प्रयास किया जाएगा।

इतिहास में पहली बार पंचायती राज व्यवस्था में ग्राम प्रधानों के कार्यकाल को दिया गया एक वर्ष का विस्तार-विधायक अजगरा त्रिभुवन राम

अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था के इतिहास में पहली बार ग्राम प्रधानों के कार्यकाल को एक वर्ष का विस्तार दिया गया है, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया और सभी प्रधानों को बधाई दी।

कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान- ब्लॉक प्रमुख विनोद उपाध्याय बब्बू

कार्यक्रम के अंत में ब्लॉक प्रमुख विनोद उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हरहुआ क्षेत्र में विकास कार्यों की गति आगे भी जारी रहेगी तथा सामुदायिक भवन जैसे जनहितकारी कार्य निरंतर कराए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान इन प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा नेता कपिलनारायन पांडेय,रामप्रकाश सिंह,प्रशासक प्रधान अनवर उर्फ अन्नू,जिलामहामंत्री मधुवन यादव, मण्डल अध्यक्ष अजय मिश्रा, राणा चौहान,मोहन बाबू,सोनाली पांडेय,प्रिया सिंह, सुमन दुबे ,राजनारायण पटेल ,भगत यादव,लालमन विश्वकर्मा सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

10 + 7 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!