खबरीलाल न्यूज़ डेस्क 

जौनपुर | केराकत थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

अकबरपुर पेट्रोल पंप के पास हुआ  हादसा 

मिली जानकारी के अनुसार, कुसैला (मोलनापुर) गांव निवासी 40 वर्षीय लल्लन यादव सुल्तानपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे अकबरपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, सामने से आ रही तेज रफ्तार बस ने गलत दिशा में जाकर उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

पुलिस ने घायल को तत्काल पहुंचाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

टक्कर इतनी भीषण थी कि लल्लन यादव सड़क किनारे जा गिरे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया  है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Link Copied to Clipboard!

Comments (0)

6 + 8 = ?
No comments yet. Be the first to share your thoughts!